वान्या ने वरुण को फ़ोन पर बात करते हुए सुन लिया| उसके मन में कई सारे सवाल उठने लगे थे कि वरुण कौन सा secret काम करवा रहा था| वरुण भी वान्या से अंजान होकर फ़ोन पर बात कर रहा। जैसे ही वरुण ने वान्या को देखा उसने फ़ौरन फ़ोन रख काट दिया। वो डर गया कि कहीं वान्या ने उसकी पूरी बात ना सुन ली हो| वो हिचकिचाते हुए बोला,
वरुण (हिचकिचाते हुए) – वान्या तुम यहाँ पर? आओ ना| खाना खा लिया तुमने?
वान्या – तुम किस से बात कर रहे थे? ऐसा कौन सा काम है जिसके बारे में किसी को भी पता नहीं चलना चाहिए?
वरुण ने राहत की सांस ली कि वान्या ने उसकी पूरी बात नहीं सुनी थी| हालाँकि अब उसे ऐसा कोई झूठ बोलना था जिस पर वान्या यकीन कर ले| काफी देर सोचने के बाद वरुण ने जवाब दिया,
वरुण – अच्छा, सीक्रेट काम? वो तो माँ को एक साड़ी गिफ्ट करने का सोच रहा था। मैं अक्सर ऐसे छोटे-मोटे surprises देता रहता हूँ उन्हें| वो खुश हो जाती हैं। वैसे office में वो idea काम आया?
वान्या (मुस्कुराते हुए) – हाँ वरुण, तुम्हारा idea काम कर गया| सभी employees इस decision से खुश थे| किसी ने भी कंपनी छोड़ने की बात नहीं की| Thank you so much! देखो मैं तुम्हारे लिए क्या लेकर आयी हूँ?
वान्या ने मुस्कुराते हुए कहा और वरुण के लिए गिफ्ट आगे किया| वरुण गिफ्ट देख कर हैरान रह गया| उसके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान छा गयी| उसे आज से पहले उसकी माँ के अलावा किसी ने भी गिफ्ट नहीं दिया था|
वरुण – ये मेरे लिए है? Thank you so much वान्या! माँ के बाद, तुम पहली हो जिसने मुझे.. मुझे गिफ्ट दिया। I am very happy!
वान्या ने उसको गिफ्ट खोलने के लिए कहा| वरुण ने गिफ्ट खोला तो अंदर घड़ी थी| घड़ी देखने में ही बहुत महंगी लग रही थी| वरुण उससे घड़ी की कीमत पूछने लगा लेकिन वान्या ने बताने ने मना कर दिया| उसने अपने हाथों से वरुण को घड़ी पहनायी|गिफ्ट पाकर वरुण बहुत खुश था। वो Mister Raizada को घड़ी दिखाने गया। जब उन्हें पता चला कि वान्या ने गिफ्ट दिया है तो वो बहुत खुश हुए। वान्या ने पहली बार अपने पापा के अलावा किसी लड़के को गिफ्ट दिया था| Mister Raizada ने वरुण से कहा,
Mister Raizada – Congratulations वरुण! तुम ये गिफ्ट डिसर्व करते हो| वैसे तुम बहुत खुशनसीब हो जो वान्या ने तुमको गिफ्ट दिया है| वरना मैंने इतने सालों में कभी वान्या को किसी लड़के को gift देते नहीं देखा! लगता है तुम दोनों की दोस्ती सही पटरी पर है।
Mister Raizada की बात सुनकर वान्या को ऑक्वर्ड फ़ील होने लगा। एक पल के लिए उसके मन में भी ये ख्याल आया कि क्या वरुण सच में उसके लिए स्पेशल है जो उसने वरुण को गिफ्ट दिया? यही सोचते हुए उसको एक युक्तिपूर्ण जवाब मिला कि उसने वरुण को सिर्फ इसलिए गिफ्ट दिया क्यूंकि उसने बिज़नस में वान्या की हेल्प की थी| कुछ देर बातें करने के बाद वान्या अपने रूम में आकर सो गयी| आज उसे कई दिनों के बाद चैन की नींद आयी थी|
अगले कई दिनों तक अपने बिज़नस को वापस ट्रैक पर लाने के लिए दिन रात एक कर के मेहनत करने लगी| वरुण भी बीच बीच में उसे हिदायत देता रहता था। सभी एम्प्लाइज़ वर्क लोड कम होने की वजह से मन लगा कर काम कर रहे थे| इससे कंपनी की वर्क एफिशिएंसी बढ़ गयी थी|
एक संडे की बात है, वान्या, उसके पापा और वरुण, तीनों साथ में टीवी देख रहे थे| तभी एक न्यूज़ चैनल पर राहुल ओबेरॉय की प्रेस कांफ्रेंस दिखाई जा रही थी। वान्या ने चैनल चेंज करना चाहा लेकिन Mister Raizada ने उसको ऐसा करने से रोक दिया| कुछ देर बाद राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में बोलना शुरू किया, “आज एक जरुरी बात कहने के लिए ये प्रेस कांफ्रेंस रखी है| कुछ दिनों पहले रायज़ादाज़ की एक फैक्ट्री में आग लग गयी थी| आज मैं आप सब लोगों के सामने ये कन्फेस करना चाहता हूँ कि उस फैक्ट्री में आग मैंने ही लगवायी थी| मैं ही रायज़ादाज़ के बिज़नस को बर्बाद करना चाहता था इसलिए उनकी फैक्ट्री में आग लगवा दी| मैं आज अपना गुनाह कुबूल करता हूँ।”
राहुल की बात सुनकर सारे रिपोर्टर्स उसपर सवाल दागने लगे| राहुल एक-एक कर के सारे सवालों के जवाब दे रहा था| उसने ये भी कुबूल किया कि उसने पहले भी कई बार वान्या को परेशान किया था| तभी वहां पुलिस आयी और राहुल को अरेस्ट करके ले जाने लगी| यह सब कुछ लाइव चल रहा था। Mister Raizada और वरुण, राहुल की प्रेस कांफ्रेंस देखकर हैरान थे! वान्या को समझ नहीं आ रहा था कि ये चमत्कार कैसे हो गया? राहुल, जो कभी भी अपनी गलती नहीं मानता, आज उसने पूरे देश के सामने अपना गुनाह एक्सेप्ट कैसे कर लिया? वान्या, राहुल की गिरफ्तारी से खुश थी|
वान्या (ख़ुशी से) – पापा, आप ने देखा! राहुल ने अपना जुर्म एक्सेप्ट कर लिया और पुलिस ने उसको अरेस्ट कर लिया| अब आएगी उसकी अकाल ठिकाने पर, बहुत उछल रहा था मेरे सामने। आप हमेशा कहते है ना कि भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं है| आज साबित भी हो गया। ओह पापा, आई एम सो हैप्पी।
वान्या ख़ुशी के मारे उछल रही थी लेकिन Mister Raizada खुश नहीं थे| उन्हें डाउट था कि कोई गड़बड़ है| उन्होंने वान्या से कहा,
Mister Raizada – ओबेरॉयज़ इतनी आसानी से झुकते नहीं है। अगर राहुल ने सरेंडर किया है तो उसके पीछे कोई राज़ जरुर होगा। या तो उनके ऊपर किसी ने प्रेशर डाला है या फिर ये उनकी कोई नयी चाल है| ये ख़ुशी मनाने का टाइम है लेकिन हमें साथ में सजग भी रहना होगा|
वान्या को अपने पापा की बात सही लग रही थी| इन दोनों के बीच वरुण मुस्कुरा रहा था जैसे वो राहुल की गिरफ्तारी के बारे में जानता हो| कुछ देर बाद वान्या अपने रूम में आराम करने चली गयी| वहीं वरुण और Mister Raizada बातें करने लगे| वो दोनों पॉलिटिक्स, फाइनेंस और बिज़नस के बारे में बात कर रहे थे| Mister Raizada ने वरुण से पूछा,
Mister Raizada – वरुण, एक बात बताओ? हमारे देश की जितनी भी प्रोब्लेम्स हैं, उन्हें दूर करने के लिए हमारी गवर्नमेंट को क्या करना चाहिए?
वरुण – सर, मुझे लगता है की हमारे देश में जितनी भी प्रोब्लेम्स है उन सब को ख़त्म करने के लिए सब से इम्पोर्टेन्ट फैक्टर एजुकेशन है| हम एजुकेशन की मदद से देश की ऑलमोस्ट सारी समस्याओं को ख़त्म कर सकते हैं| एजुकेशन का मतलब सिर्फ डिग्री लेना नहीं होता बल्कि बेसिक अन्डर्स्टैन्डिंग होती है जिसे हम रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में अप्लाई करते हैं।
Mister Raizada वरुण के जवाब से इम्प्रेस हो गए| वो उसकी पीठ थपथपाने लगे| तभी वान्या उनके रूम में आयी| वो अपने पापा और वरुण की बान्डिंग देखकर खुश थी| Mister Raizada वान्या के सामने वरुण की तारीफ करने लगे,
Mister Raizada – देखो वान्या, वरुण को सभी फील्ड के बारे बहुत नॉलेज है| जो भी सवाल पूछो इसके पास जवाब तैयार है| मैं तो वरुण से बहुत इम्प्रेस हो गया हूँ| मुझे तो अपने लिए केयरटेकर चाहिए था लेकिन मुझे एक हीरा मिल गया है|
वान्या भी Mister Raizada की बात से सहमत थी और वो भी वरुण की तारीफ करने लगी| Mister Raizada को paralysis होने के बाद से वान्या बहुत परेशान थी लेकिन वरुण ने उसकी सारी चिंताएं ख़त्म कर दी थी| वरुण के आने के बाद से Mister Raizada को बैठे बिठाए ही एक दोस्त मिल गया था। वान्या अपने पापा का चेहरा देख रही थी और कुछ सोच रही थी। जबसे Mister Raizada के साथ वो accident हुआ था, उन्हें घर की चार दीवारी में ही गुज़ारा करना पड़ रहा था। वान्या चाहती थी कि वो अपने पापा को लेकर कहीं बाहर घूमने जाए इसीलिए उसने कसौली जाने का प्लान बनाया| दो दिन बाद उसने Mister Raizada से इस प्लान के बारे में बात की| Mister Raizada भी शहर से बाहर निकलने के लिए excited थे। वो तुरंत जाने के लिए तैयार हो गए| वान्या ने वरुण को भी अपने साथ चलने के लिए कहा,
वान्या (excited) – वरुण, तुम भी हमारे साथ चलो| बहुत मज़ा आएगा| इस वक्त वहां पर बर्फ़ गिर रही होगी| तुम्हें पता है मुझे बर्फ़ बहुत पसंद है|
वरुण – मैं वहां आकर क्या करूँगा? ये आप दोनों की फ़ैमिली ट्रिप है| फ़ैमिली के बीच में एक बाहर वाले को नहीं जाना चाहिए|
वरुण साथ चलने में संकोच कर रहा था। उसे अपनी माँ की बात याद थी कि वान्या से दूरी बनाए रखनी है| फिर Mister Raizada उसे मनाने लगे।
Mister Raizada – तुमसे ये किसने कहा कि तुम employee हो? तुम हमारी फ़ैमिली का ही एक हिस्सा हो| फिर तुम और वान्या तो अब फ्रेंड्स भी बन गए हो| फ़ैमिली के साथ फ्रेंड्स तो आ ही सकते हैं, है न? चलो अब मेरी बात मान लो| ज़्यादा नखरे दिखाओगे तो मैं नाराज़ हो जाऊंगा और मैं जहां जाऊंगा, तुमको तो वैसे भी वहाँ चलना ही पड़ेगा। मेरी देखभाल मेरी फूल सी बच्ची, अकेले कैसे करेगी?
वरुण – मैं समझ रहा हूँ आप क्या कहना चाहते हैं लेकिन सर, यहां माँ अकेली हो जाएगी। अभी तो मैं दिन में एक-आध चक्कर घर का लगा लेता हूँ लेकिन कसौली जाऊंगा तो फिर माँ को दिक्कत न हो जाए कहीं। इसीलिए कह रहा हूँ कि आप दोनों enjoy कीजिए न और बाकी helpers तो हैं ही आपके पास। I am sure कि आपको और आपकी फूल सी बच्ची को कोई दिक्कत नहीं होगी।
वरुण ने माँ का बहाना बना कर जाने के लिए मना कर दिया| वान्या ने वरुण से कहा कि वो अपनी माँ को भी साथ ले चले लेकिन वरुण ने ये कह कर मना कर दिया कि माँ की तबियत ठीक नहीं है इसलिए वो साथ नहीं चल सकती| वान्या बार-बार उसे अपने साथ चलने के लिए मना रही थी लेकिन वो हर बार sorry बोल कर मना कर रहा था| वान्या की जो excitement थी वो मिनटों में चकना चूर हो गयी| उसने plan cancel करने के बारे में सोचा लेकिन वरुण ने ऐसा करने से मना किया,
वरुण – मेरी वजह से तुम अपना plan cancel क्यूँ कर रही हो? तुम और सर घूम कर आओ| फिर सर को इस trip की जरुरत भी है| पिछले कई दिनों से वो इस घर से बाहर ही नहीं निकले| वो अगर बाहर घूमेंगे तो उनका मन भी हल्का हो जायेगा| अब ना business की problem है और ना ही राहुल की।
वरुण के कहने पर वान्या ने अपना प्लान कैंसल नहीं किया| हालांकि अब उसका मन बिलकुल नहीं था| वो सिर्फ अपने पापा के लिए जा रही थी|
क्या वरुण भी वान्या के साथ ट्रिप पर जायेगा? क्या वान्या की ये ट्रिप उसकी ज़िन्दगी में कोई नया मोड़ लाएगी?
जानने के लिए पढ़िए कहानी का अगला भाग।
No reviews available for this chapter.