वान्या को वरुण के लिए बहुत बुरा लग रहा था। राहुल ने खूब अपमान किया उसका। इस वक्त वान्या अपनी feelings को समझ नहीं पा रही थी|उसे वरुण के लिए काफी बुरा लग रहा था| नींद ना आने की वजह से वो garden में आ गयी| वो चाँद को देखते हुए वरुण के बारे में सोचने लगी| उसके मन में एक ही बात चल रही थी कि वरुण को राहुल की बात सुनकर कितना बुरा लगा होगा| भले ही उसने एक बार भी नहीं कहा कि वो राहुल की बातें सुनकर दुखी है लेकिन उसकी आँखें चीख-चीख कर यही कह रही थी। तभी वान्या के मन में एक और ख्याल आया कि वो वरुण की फ़िक्र क्यूँ कर रही है? उसने आज से पहले कभी किसी लड़के की फ़िक्र नहीं की| आज पहली बार उसे किसी लड़के की चिंता हो रही थी| वान्या परेशान थी कि वरुण ठीक से सोया होगा कि नहीं| वो मन-हि-मन बड़बड़ाने लगी

वान्या – मुझे पापा के रूम में जाकर चेक करना चहिये कि वरुण ठीक से सोया है या नहीं लेकिन अगर उसने मुझे देख लिया तो क्या सोचेगा? मैं आधी रात को उसकी जासूसी कर रही हूँ? बोल दूंगी कि पापा को देखने आयी थी…  अगर उसने पूछ लिया कि रोज़ तो नहीं आती और आज ही क्यूँ आयी हूँ? हाँ, ठीक है, सुबह पूछ लुंगी उससे कि रात को सोये थे कि नहीं| फिर से बकवास idea… ऐसा सवाल कोई पूछता है क्या? मैं लेकिन वरुण के बारे में इतना क्यूँ सोच रही हूँ? वो खुद भी अपना ध्यान रख सकता है|

आज हवाएं ठंडी थी| हवा की वजह से वान्या के बाल भी उड़ रहे थे| उसे उस रात की याद आ रही थी जब वान्या और वरुण garden में बातें कर रहे थे| उसकी नज़र सामने बेंच पर गयी जिस पर वरुण बैठा था| उस वक्त वान्या उसे बहुत मिस कर रही थी| जिस तरह से वरुण उसकी बातें सुनता है वैसे कोई भी नहीं सुनता, उसके पापा के अलावा। बाकी लॉग उनकी बातें सुनकर उनको जज करने लगते हैं लेकिन वरुण उनमें से नहीं था| वो सिर्फ लोगों की बात सुनता था और कभी भी बेफिजूल की advice नहीं देता था| वो अच्छे से जानता था कि जब लोग अपने दिल की बात करते हैं तो उन्हें advice नहीं बल्कि सिर्फ एक कान की जरूरत है जो शांति से उनकी बात सुने| वान्या चाँद की ओर देखने लगी तो उसे चाँद में वरुण का चेहरा नज़र आने लगा| उसे बिलकुल भी हैरानी नहीं हुई बल्कि वो उसमें खो गयी| उसके चेहरे पर हलकी सी मुस्कराहट थी| तभी उसके कंधे पर किसी ने हाथ रखा। वान्या डर के मारे मुड़ी तो वरुण खड़ा था| वो गहरी सांस लेते हुए बोली,

वान्या – वरुण, तुमने तो मुझे डरा ही दिया था| इतनी रात को यहाँ क्या कर रहे हो? अभी तक नींद नहीं आयी क्या?

वरुण – जो तुम करने आयी हो मैं भी वही करने आया हूँ, यानी ठंडी हवा का मज़ा लेने आया हूँ| वैसे तुम चाँद को देखकर क्यूँ मुस्कुरा रही थी? चाँद में किसी का चेहरा नज़र आ रहा है क्या?

वान्या उसकी बात सुनकर चौंक गयी| वो सोचने लगी कि वरुण को कैसे पता चला कि उसे चाँद में चेहरा नज़र आ रहा है, वो भी उसका? वान्या ने बात पलटते हुए कहा,

वान्या – आजकल तुम भी garden में आने लगे हो| मेरी जगह हड़पने का ख्याल तो नहीं है ना?

वरुण हँसने लगा| वो वान्या के पास बैठ गया| दोनों बातें करने लगे| वरुण ने नोटिस किया कि वान्या कुछ परेशान दिख रही है| उसने वान्या से इस बारे में पूछा,

वरुण – वान्या, सब कुछ ठीक तो है ना? कहीं राहुल फिर से तुम्हें तंग तो नहीं कर रहा है ना?

वान्या ने ना में सर हिलाया| उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो कैसे बताये कि वो अपने लिए नहीं बल्कि वरुण के लिए परेशान है| वान्या हिम्मत जुटा कर बोली,

वान्या (हिचकिचाते हुए) – वरुण, राहुल के घर पर जो भी तमाशा हुआ वो नहीं होना चाहिए था| उसने तुमसे जो कुछ भी कहा उसके लिए मैं तुमसे सॉरी बोलती हूँ| मुझे तुम्हारे लिए बहुत बुरा लग रहा है| तुम्हारा तो इस लड़ाई से कोई लेना देना ही नही था फिर भी तुम्हारी insult  हुई।

वरुण उसकी बात सुनकर मुस्कुराने लगा| उसने वान्या का हाथ पकड़ लिया| वान्या को एक करंट सा महसूस हुआ| वरुण ने कहा,

वरुण – वान्या, मैं राहुल की बातों को उसके घर से बाहर निकलते ही भूल गया था| तुम भी भूल जाओ| उस घटिया इंसान के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है| जितना तुम कीचड़ में जाओगी उतना ही उसमें धँसती चली जाओगी|

वरुण की बात सुनकर वान्या ने राहत की सांस ली| उसके मन का बहुत बड़ा भार हल्का हो गया था| वान्या के मन में वरुण की एक अलग छाप बन गयी थी| उसके लिए वरुण अब एक सुलझा हुआ और समझदार लड़का था| दोनों बैठ कर फिर चाँद देखने लगे। तभी वान्या ने वरुण से उसके बारे में पूछा,

वान्या – वरुण तुम भी अपने बारे में कुछ बताओ| उस दिन मैंने अपने बारे में सब कुछ बता दिया था लेकिन तुमने कुछ भी नहीं बताया| अब तो हम दोस्त हैं न, तो तुम मुझपे भरोसा कर सकते हो।

वरुण – ऐसा कुछ नहीं है वान्या जो तुम्हें मेरे बारे में न पता हो। मैं बहुत simple लड़का हूँ। जो सामने हूँ, वही अंदर भी है और अगर कुछ है भी जो अभी तुम्हें नहीं पता है, तो तुम्हें समय आने पर जरूर बात दूंगा।

वरुण अपने पास्ट के बारे में बोलने से हिचकिचा रहा था| उसे अपनी माँ की बात याद आयी कि वान्या को अपने राज़ के बारे में नहीं बताना है| वो बात को पलटने की कोशिश करने लगा लेकिन वान्या उसे अपने पास्ट के बारे में बताने के लिए force करने लगी| आखिर में वरुण उसकी बात मान गया लेकिन उसने सिर्फ आधा सच ही बताया।

वरुण – मेरे बारे में बताने जैसा कुछ भी नहीं है| बचपन से मेरी माँ ने ही मुझे पाला है| मुझे पढ़ाने के लिए माँ बर्तन माँजने का काम करती थी| उन्होंने मुझे बड़ी मेहनत से पढ़ाया है| जब पढ़ाई ख़त्म हुई तो मैं जॉब ढूँढने के लिए इंटरव्यू देने लगा लेकिन कहीं भी अच्छा काम नहीं मिल रहा था और गरीब होने की वजह से मुझे सैलरी भी कम देते थे। फिर मुझे पता चला कि एक केयरटेकर के लिए ज्यादा पैसे मिल रहे, हैं तो मैं यहां आ गया। मैं नहीं चाहता था कि माँ नौकरी करे| उन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी यहाँ से वहां दौड़ने में लगा दी| एक पल के लिए भी अपने बारे में नहीं सोचा| मैं अपनी माँ से बहुत प्यार करता हूँ वान्या।

वरुण अपनी माँ के बारे में बात करते हुए थोडा emotional हो गया| उसकी आँखों में आंसू आ गए थे| वान्या ने उसके आंसू पोछे। वरुण ने फिर टॉपिक बदल दिया।

वरुण – खैर, तुमने employees को तीन गुना सैलरी देने का फैसला लिया था उसका क्या हुआ? उससे अभी भी नुकसान हो रहा होगा, है न?

वान्या (उदास होकर) – वो अभी भी इसी तरह चल रहा है| उसकी वजह से नुकसान तो बहुत हो रहा है और ऊपर से फैक्ट्री भी जल गयी है…  सब ख़त्म हो गया है| मुझे तो कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि क्या करूँ? हाँ, एक दो deals हैं जो फाइनल होनी हैं। I hope की सब जल्दी ठीक हो जाए। अगर पापा ने investments नहीं किये होते तो हमारे business का तो न जाने क्या ही होता।

वरुण वान्या की problem दूर करने के बारे में सोचने लगा| कुछ देर तक सोचने के बाद उसे हल मिल गया था| वो अपना idea बताने के लिए काफी excited था|

वरुण – मेरे पास एक idea है| तुम सभी employees की salary वापस पहले जितनी कर दो| साथ ही workload भी कम कर दो| आज कल सभी लोग salary से नहीं बल्कि workload से परेशान हैं| भले ही तुम्हारा काम कम होगा लेकिन तुम्हारी company का फंड भी बचेगा| इस वक्त तुम्हें फंड की जरूरत है|

वान्या को वरुण का ये idea बहुत अच्छा लगा| उसने तय किया कि वो सुबह ही पापा से इस idea के बारे में बात करेगी और फ़ौरन अप्लाई करेगी| अगली सुबह वान्या ने वरुण के idea को अपने पापा के साथ शेयर किया| Mister Raizada को ये idea बहुत पसंद आया| जब उन्हें पता चला कि ये idea वरुण का है तो वो उसकी तारीफ करते हुए बोले,

Mister Raizada – वरुण, बहुत ही ब्रिलिएंट idea है | मुझे पता नहीं था कि तुम्हें बिसनेस की भी नॉलेज है| अब से तुम मेरी और वान्या की business में हेल्प करना| आज तुमने उस कहवत को सही साबित कर दिया कि never judge a book by its cover!

वरुण ने मुस्कुराते हुए thank you कहा| वान्या जब office पहुंची तो उसने सबसे कहा,

वान्या – गाइज़ एक important announcement करनी थी| आज से तीन गुना salary वाली policy ख़त्म होती है|

सभी emplpyees वान्या की बात सुनकर हैरान हो गए| सब लोग आपस में बात करने लगे| कुछ लोगों ने company छोड़ कर oberoi’s के साथ जुड़ने का फैसला ले लिया। तभी वान्या ने आगे कहा,

वान्या – इसके साथ एक नयी policy लागू होगी। आज से वीक में एक छुट्टी extra मिलेगी और daily का workload भी कम होगा। अब आपका फैसला है कि इस मुश्किल समय में आपको हमारा साथ देना है या नहीं। मैं जितनी कोशिश कर सकती थी, आपके लिए, मैंने की है।  

Company की इस नयी policy से सभी employees okay थे। जो भी लोग company छोड़ने का सोच रहे थे उन्होंने फ़ौरन अपना डिसीज़न बदल लिया| सबको एक्स्ट्रा पैसे से ज्यादा शांति वाली लाइफ चाहिए थी| पैसे कमाने के चक्कर में कोई भी अपनी family के साथ time spend नहीं कर पा रहा था| वान्या का office में आज का दिन काफी अच्छा बीता| वो वरुण को इसके लिए थैंक यू बोलना चाहती थी| office से घर जाते वक्त उसने वरुण के लिए एक gift ले लिया| घर आने के बाद वान्या उस से मिलने अपने पापा के रूम में गयी| वो रूम में नहीं था| Mister Raizada से पता चला कि वरुण फ़ोन पर बात करते करते terrace पर गया है। वान्या उसे ढूंढते हुए वहाँ पहुँच गई। उसने देखा कि वरुण अब भी फोन पे ही था। वो फुसफुसा रहा था। जैसे ही वान्या उसके पास गयी तो उसने वरुण को फ़ोन पर कहते हुए सुना,

वरुण – काम टाइम पर हो जाना चाहिए और कुछ भी गड़बड़ नहीं होनी चाहिए| ये काम बहुत जरुरी है और एक बात याद रखना कि इसके बारे में किसी को भी पता नहीं चलना चाहिए|

वरुण की बात सुनकर वान्या सोच में पड़ गयी कि वो किस से बात कर रहा है और ऐसा कौन सा काम है जो किसी को पता नहीं चलना चाहिए?

वरुण किस ज़रूरी काम के बारे में बात कर रहा था? क्या वान्या, वरुण के लिए दोस्त से ज़्यादा कुछ फ़ील करने लगी है?

जानने के लिए पढ़िए कहानी का अगला भाग।

 

Continue to next

No reviews available for this chapter.