सोनू और अन्नू ने प्रियंका की आँखों में उस ख़ौफ़नाक चमक को देखा और ये समझ गए कि मामला कॉम्प्लिकेटेड है। घर के अंदर अजीब-सी रोशनी फैल गई थी और प्रियंका ने फिर से जादुई मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया था। सोनू और अन्नू घबरा गए थे। 

  

अन्नू   

सोनू, कुछ कर, कोई प्लान है? 

  

अन्नू की बात सुनते ही सोनू दरवाज़े की तरफ़ भागता है पर प्रियंका एक इशारे से दरवाज़ा बंद कर देती है और हसने लगती है 

अन्नू 

तो यह प्लान था तेरा, कुत्ते, मुझे छोड़ कर जा रहा था, मेरा बाप सही कहता था, सोनू से दोस्ती एक दिन मरवाएगी 

सोनू 

बाद में गालियाँ निकाल लियो, पहले चुड़ैल से निपट लेते हैं 

  

  

प्रियंका के हाथ में वही बक्सा था और उसमें नूर के कपड़े और ताबीज़ थे। प्रियंका की आँखों में एक अजीब-सी चमक थी, जैसे उसे नूर ने पूरी तरह से कंट्रोल कर रखा थी। सोनू और अन्नू ने देखा कि प्रियंका के चारों ओर एक काले साया जैसा घेरा बन रहा था और उसकी आवाज़ में भी अजीब-सा भारीपन था। 

  

प्रियंका (खौफनाक आवाज़ में)  

तुम दोनों अब कुछ नहीं कर सकते। प्रियंका के इस शरीर पर मैने पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है। अब इस गाँव के हर एक इंसान को मैं ख़त्म कर दूंगी। सबसे पहले मैं काका आहलूवालिया से बदला लूंगी। 

  

सोनू और अन्नू ने देखा कि कमरे में भयानक रूप से हवा चलने लगी और अजीब-सी भूतिया आवाजें गूंजने लगीं। 

  

प्रियंका ने बक्से से एक पुराना ताबीज़ बाहर निकाला और उसे हवा में घुमाने लगी। सोनू और अन्नू ने महसूस किया कि ये ताबीज़ कोई खतरनाक शक्ति छिपाए हुए था। 

  

प्रियंका  

नूर, तुम जो चाहती हो, अब वह सब पूरा होगा। इस ताबीज के साथ तुम्हारी शक्ति का मिलन होगा। 

  

इसके बाद ताबीज की रोशनी और भी तेज हो गई और कमरे में धुंआ छा गया। 

  

अन्नू 

सोनू, हमें कुछ करना होगा। अगर ये जादू इसी तरह बढ़ता रहा, तो काका के साथ-साथ पूरा गाँव भी खतरे में पड़ जाएगा। 

 

नूर की बातों को सुनकर सोनू और अन्नू के दिमाग़ में एक नया सवाल आया। 

सोनू 

अन्नू, हमें समझन पड़ेगा की आख़िर नूर काका को क्यू मारना चाहती है। शायद इससे हमें नूर के सारे रहस्य का हल मिल सके। और कोई ऑप्शन नहीं है 

  

प्रियंका 

ओएए, यह केबीसी बाद में खेल लेना, मेरा काका आहलूवालिया से मिलना बहुत ज़रूरी है, मुझे ये जानना है, की आख़िर उसने मेरे साथ ऐसा सब क्यों किया। मैने तो काका से सच्ची मोहब्बत की थी, फिर काका ने मुझसे इतना बड़ा सच छुपा के क्यों रखा। मुझे जानना है, मेरी आत्मा को शांति तभी मिलेगी, जब काका से मेरा बदला पूरा होगा। काका...।। 

  

 

प्रियंका के इस ऐलान के साथ ही सोनू और अन्नू ने महसूस किया कि प्रियंका की शक्ति और बढ़ गई थी। अचानक, प्रियंका ने अपने जादू से सोनू और अन्नू दोनों को हवा में लटका दिया और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। वह दोनों हवा में झूल रहे थे और नूर का आतंक उनके दिलों में गहरा छा गया था। 

  

अन्नू 

अरे सोनू कुछ कर, ये चुड़ैल हमे खा जाएगी। 

  

हवा में झूलते हुए सोनू और अन्नू ने महसूस किया कि समय तेज़ी से ख़त्म हो रहा है। प्रियंका की जादुई शक्ति का मुकाबला करना अब उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था और पूरे गाँव का भविष्य अब उनके हाथ में था। प्रियंका की बातों को सुनकर सोनू और अन्नू को समझ में आ गया कि नूर का मकसद सिर्फ़ बदला लेना नहीं, बल्कि कुछ और भी है, जिसे काका आहलूवालिया ने छुपा के रखा था। इसी दौरान, सोनू और अन्नू ने प्रियंका की आंखो में देखा, जिनमें एक गहरा डर और ख़ौफ़ था। प्रियंका की हरकतों और उसकी बातों से ये पता चल रहा था कि वह नूर की आत्मा के कंट्रोल में है। 

  

सोनू  

प्रियंका, मुझे पता है, नूर की आत्मा ने तुम पर कंट्रोल कर रखा है, . तुम ही उससे लड़ सकती हो, हमारी मदद करो। प्लीज प्रियंका हमारी आवाज़ सुनो॥ 

 

प्रियंका एकदम से अपने शरीर के कंट्रोल में आ गई और अन्नू और सोनू नीचे ज़मीन पर गिर गए। प्रियंका ने सोनू के सामने हाथ जोड़ लिए। 

  

प्रियंका 

मुझे नूर से बचा लो, ये मुझे जान से मार देगी, इसने ही मेरे हाथो रवि का खून करवाया था। प्लीज सोनू मुझे बचा लो। 

  

सोनू 

हाँ प्रियंका मैं तुम्हारी हेल्प करना चाहता हूँ, मुझे बताओ मैं तुम्हे आजाद कराने के लिए क्या करू? कोई रास्ता, कुछ भी अगर तुम बता पाओ तो। 

  

अन्नू 

प्रियंका, क्या तुम जानती हो कि काका आहलूवालिया ने आख़िर ऐसा क्या किया था, जिसकी वज़ह से नूर उनकी जान लेने पर तुली हुई है। 

  

प्रियंका 

अगर तुम्हें ये राज जानना है तो, तुम्हें उसके लिए शिमला में नूर के कोठे वाली जगह पर जाना होगा। वहाँ पर एक आदमी रहता है जिसका नाम एहसान है। उसे नूर और काका आहलूवालिया के राज के बारे में सब पता है। 

  

तभी एकदम से प्रियंका के शरीर में नूर का कंट्रोल वापिस आ गया और उसने प्रियंका को उसके हाथो से ही एक थप्पड़ मारा और प्रियंका बेहोश हो गई। सोनू और अन्नू ने प्रियंका को बिस्तर पर लेटाया और वह से बच निकले। 

  

प्रियंका की बातो ने सोनू और अन्नू दोनों को चौंका दिया था। आख़िर एहसान था कौन? और वह नूर और काका आहलूवालिया के रहस्य के बारे में क्या जानता था और नूर का असली मकसद क्या था। ये सब जानने के लिए सोनू और अन्नू एहसान की खोज में निकल पड़े और एहसान को ढूँढते-ढूँढते वह शिमला की उसी जगह पर पहुँचे, जहाँ पर सौ साल पहले नूर का कोठा हुआ करता था। रात का अँधेरा छा चुका था और दोनों के क़दम तेजी से चल रहे थे। 

  

सोनू 

हमें पता नहीं एहसान किस जगह पर मिलेगा। 

  

जब सोनू और अन्नू पूछ-पूछ के एहसान के घर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि एक आदमी घर के अंदर ही किसी काम में मशगूल था। सोनू और अन्नू उसकी तरफ़ बढ़े। 

  

अन्नू 

एहसान? 

  

इरफ़ान 

जी बोलिए कौन? 

  

सोनू 

हम दोनों एक ज़रूरी बात के सिलसिले में साधूपुल गाँव से आए है। 

  

इरफ़ान 

साधुपुल गांव? 

  

अन्नू 

हाँ, काका आहलूवालिया की हवेली वाला गांव। 

  

इरफ़ान 

मुझे पता ही था यह दिन ज़रूर आएगा। वैसे एहसान मेरे दादा का नाम था, मेरा नाम इरफ़ान है। 

  

सोनू 

ओह, तो तुम काका आहलूवालिया और नूर के बारे में कुछ जानते हो? 

  

इरफ़ान 

देखो, मुझे मेरे दादा बताते थे की काका आहलूवालिया से बड़ा शराबी उन्होंने आजतक नहीं देखा था। काका आहलूवालिया एक नंबर का शराबी इंसान था, वह अक्सर इधर कोठे पर आता था। वैसे वह कोठा मेरे परदादा ने ही शुरू किया था, जिसके बाद पार्टिशन के टाइम पर कोठा भी बंद हो गया। उसके बाद सब इधर उधर हो गया।  हमारा घर यही रह गया। 

  

सोनू 

तो नूर और काका आहलूवालिया के बारे में कुछ जानते हो? 

  

इरफ़ान 

नूर? काका आहलूवालिया? इन दोनों को तो मरे हुए करीब 100 साल हो गए है। तुम दोनों क्यों जानना चाहते हो इनके बारे में। 

  

अन्नू 

क्योंकि इन दोनों का भूत हमारे गाँव में आ गया है और नूर काका आहलूवालिया से बदल लेने के लिए पूरे गाँव में तबाही मचा रही है। 

  

  

इरफ़ान 

नूर की आत्मा का उद्देश्य सिर्फ़ बदला लेना नहीं, बल्कि एक खतरनाक राज का पता लगाना भी है। काका आहलूवालिया ने एक बड़ा अपराध किया था, जिसे उसने आज तक छुपाया है। नूर की आत्मा अब उस राज़ को उजागर करने के लिए वापस आई है। 

  

  

सोनू 

कैसा राज़? 

  

इरफ़ान 

नूर और काका आहलूवालिया के बीच नजायज़ रिश्ता था, नूर काका आहलूवालिया से बहुत प्यार करती थी, इसी प्यार की निशानी के रूप में नूर को एक बच्चा हुआ था . काका आहलूवालिया नहीं चाहते थे की पूरे शिमला में ये ख़बर फैले॥ इसलिए जब नूर ने लड़के को जन्म दिया तो काका आहलूवालिया ने उस बच्चे के पैदा होते ही उसे एक अनाथ आश्रम में भेज दिया और नूर के होश आने पर उसे ये बताया की बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था, जिसको काका आहलूवालिया किसी कब्रिस्तान में दफना आया। नूर ने लाख बार पूछा। काका आहलूवालिया ने वह कब्रिस्तान की जगह नहीं बताई। जिसके बाद नूर अपने मरने तक इसी भरम में रही की उसका बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। 

  

अन्नू 

फिर उसको पता कैसे चला? 

  

इरफ़ान 

एक एक्सीडेंट में नूर की मौत हो गई थी। इसलिए नूर की आत्मा इसी लोक में फंस गई। नूर कई साल ऐसे ही भटकती रही फिर एक दिन एक तांत्रिक ने उसकी मदद करी। जिसने उसे बताया था कि उसका बच्चा ज़िंदा है। इसलिए तबसे आज तक नूर की आत्मा उसी बच्चे की तलाश में घूम रही है। 

  

  

सोनू 

आपको पता है उसका बच्चा कौन है और कहाँ है? 

  

इरफ़ान  

इसके बारे में तो मुझे भी कुछ नहीं पता 

  

अन्नू 

काका ने भी कम कांड नहीं कर रखे 

  

सोनू 

हमें काका आहलूवालिया से ही इसकी पूरी कहानी जाननी होगी और ये पता करना होगा कि आख़िर नूर का बच्चा कहाँ है। 

  

 सोनू और अन्नू अपने गाँव की तरफ़ निकल गए पर उन्हे नहीं पता था कि गाँव में एक और सैलाब आने वाला था। 

क्या सोनू और अन्नू नूर के बच्चे के बारे में पता लगा पाएंगे? आख़िर नूर और काका का बच्चा कौन है? ये जानने के लिए पढ़िए अगला एपिसोड। 

Continue to next

No reviews available for this chapter.