मोबाइल के नोटिफिकेशन से श्रेया का ध्यान टूटा। उसने मोबाइल उठाकर चैक किया तो हैरान रह गयी। एक पोस्ट बड़ी वायरल हो रही थी जिसमें बताया गया था कि वेव की सीईओ नीना कपूर का मर्डर हो चुका था। ये पोस्ट बड़ी जल्दी वायरल हुई, जब लोगों को सही जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने वेव पर ढूँढना शुरू किया, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि नीना वेव की सीईओ है तो उसकी जानकारी भी सबसे पहले वेव पर मिलेगी।

इधर नीना ने जब पोस्ट देखी तो एक बार वो हैरान रह गयी। पर इस झूठी खबर के कारण लोग वेव को इनस्टॉल कर रहे थे, इसलिए नीना ने मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया, ताकि थोड़े टाइम और ये पोस्ट चलती रहे और इस बीच वेव के डाउनलोड्स और बढ़ जाएँ ।

आरव के ऊपर हमला और फिर नीना की मौत से लोगों का गुस्सा एक बार फिर से भड़क पड़ा। उन्होंने रैली की घोषणा कर दी। और सब लोगों ने इसको इतना पोस्ट किया कि #रैली ट्रेंड करने लगा। दो दिन बाद रैली निकाली जानी थी, पुलिस और सरकार चाहती थी कि रैली ना निकले क्योंकि ऐसा करने पर दंगे भड़काने की सम्भावना बहुत बढ़ जाती। इसलिए सरकार ने नीना कपूर को साथ लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें नीना ने कहा -

नीना - देखिये मैं जिन्दा हूँ। और मेरे साथ जो आप सभी ने #RIP लिखा था उसे अब लिखना बंद कर दीजिये। ये किसी की चाल थी और वो अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाया। क्योंकि वो चाहता था कि दंगे भड़क जाएँ और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े। पर हम सब एकजुट है। हम सभी आरव के आदर्शों पर चलते हैं। आरव ने एक बार कहा था - आवाज उठाना हमारा फर्ज है, पर चिल्लाना नहीं। इसलिए हम रैली निकालेंगें लेकिन शांति से, कोई सड़क जाम नहीं होगी, कोई दुकान बंद नहीं होगी , किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि जिस दिन आरव उठेगा वो ये सुनकर खुश हो जायेगा कि उसकी मेहनत रंग लायी है। आपको क्या लगता है हमें रैली कैसी करनी चाहिए? वेव के होम पेज पर रैली के ऊपर क्लिक करके रैली के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करें।

पुलिस चाहती थी कि नीना रैली के लिए बिलकुल मना कर दे, पर उसने ऐसा नहीं किया। पर नीना के भाषण के बाद लोगों ने माना की उन्हें शांति से रैली करनी चाहिए। पुलिस इस बात से खुश थी। अचानक से लोग वेव पर जाकर रैली के लिए रजिस्ट्रेशन करने लगे। इससे वेव को इनस्टॉल करने वाले लोग बढ़ने लगे।

नीना जैसा रिजल्ट चाहती थी वैसा नहीं आया, पर अगले 24 घंटों में कनेक्ट मी पर लोगों का लॉगिन टाइम काम जरूर हुआ। इससे क्लार्क एक बार परेशान होने लगा क्योंकि अगर ऐसा ही चलता रहता तो वेव और कनेक्ट मी शायद एक लेवल पर पहुँच जाते और वो ऐसा होने नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने एक मीटिंग बुलाई।

क्लार्क - क्या हमें भी रैली के लिए अपने होम पेज पर कोई बटन बनाना चाहिए?

क्लार्क की बात सुनकर एक व्यक्ति बोला - सर इससे उतना रिजल्ट नहीं निकलेगा क्योंकि लोग रैली पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी वहीँ रुक रहे हैं।

क्लार्क - ऐसा क्यों? क्या हमारा एप लेग कर रहा है। या उसमें कोई परेशानी आ रही है।

नहीं सर, पर...  ऐसा कहते वो व्यक्ति रुक गया।

क्लार्क - खुल कर बोलो।

सर वो बात ऐसी है कि वेव पर रैली के लिए जो रजिस्ट्रेशन कर रहे है वो 90% लोग “मेल यूथ” ही है और रैली पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद उनको बहुत कम कपड़ों में रील्स बनाने वाली लड़कियों के सजेशन बढ़ जाते हैं। वो लड़कियों को देखते हैं और उन्हें टाइम का पता ही नहीं चलता। इसलिए वो एप को बंद ही नहीं करते। एक व्यक्ति ने जवाव दिया।

क्लार्क - हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते। हमने तो मॉडल्स हायर की है, केवल इस काम के लिए, क्या वो अपना काम नहीं कर रही है।

सर वो ऐसा है कि लोग नयी लड़कियों को देखकर रुक रहे हैं। पर ये ज़्यादा दिन नहीं चलता, कुछ समय बाद लोग इससे बोर हो जाते हैं। इसलिए वेव का स्क्रीन टाइम भी कुछ दिनों के लिए ही है। - उसी व्यक्ति ने जवाव दिया।

क्लार्क - मुझे एक दिन भी ऐसा नहीं चाहिए कि हमारे प्लेटफॉर्म का स्क्रीन टाइम कम हो। इसके लिए नए मॉडल्स को हायर करो, उनसे बोलो रील्स बनाने को।

पर सर, ऐसा करने की बजाय हम… ऐसा कहकर वो व्यक्ति रुक गया।

क्लार्क - अगर अगली बार बोलते हुए बीच में रुके तो नौकरी से निकाल दूंगा। बोलो क्या कहना चाहते हो।

सर हम एक डांस कॉम्पिटिशन शुरू कर देते हैं, जिसको सबसे ज्यादा लोग वोट करेंगे हम उसे प्रीमियम मेंम्बर शिप दे देंगे या कुछ और। उस व्यक्ति ने कहा। जिसे सुनकर क्लार्क ने अपनी आँखें बंद कर ली। और कुछ सोचने लगा। मीटिंग में बैठे सभी लोगों को लगा कि उस व्यक्ति की नौकरी गयी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। क्लार्क बोला -

क्लार्क - शानदार, ऐसा करो कि एक गाने को चूज करो और शार्ट स्कर्ट की थीम पर लड़कियों को डांस करने को कहो, जिसके 10 लाख से ज्यादा लाइक होंगे वो इस कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्ट हो जायेगा। कॉम्पिटिशन में 10 राउंड होंगें, उसका पूरा सेटअप तुम बना लेना। इससे वो लोगों को लाइक करने के लिए भी कहेगी और जीतने वाले को 1 करोड़ के इनाम की घोषणा कर दो।

नीना अपने एप की स्क्रीन टाइम को देखकर खुश हुए जा रही थी, उसे पता भी नहीं था कि उसकी ये ख़ुशी ज्यादा देर नहीं चलने वाली, क्योंकि क्लार्क ने जो प्लान बनाया था वो प्लान उसे नयी ऊंचाइयों तक ले जा सकता था। उस रात नीना बड़ी चैन से सोई क्योंकि कनेक्ट मी और वेव के यूजर एवरेज स्क्रीन टाइम में अंतर बहुत कम बचा था। उसे लगा था कि अगले दिन तक वो इसे पीछे कर देगी, लेकिन अगले दिन दोपहर को जब नीना ने इसे वापिस चेक किया तो वो देखती रह गयी, कनेक्ट मी का स्क्रीन टाइम पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया था।

उसे कुछ भी समझ नहीं आया तो उसने वेव पर जा कर स्क्रोल करना शुरू किया। लाखों लड़कियों ने पोस्ट बनायीं हुई थी , कि सभी लोग नीचे दिए गए लिंक पर जाकर उनके वीडियो को लाइक करें और जैसे ही नीना ने लिंक पर क्लिक किया वो सीधे कनेक्ट मी पर पहुँच गयी। नीना का मुंह फिर से उतर गया। अगले दिन रैली थी, और वो रैली में जाना नहीं चाहती थी। पर अब उसकी मज़बूरी थी रैली में उसे जाना पड़ रहा था। उसने रैली केवल अपने एप को और आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की सोची थी, पर क्लार्क ने उसे ऐसा नहीं करने दिया।

दूसरी ओर आरव के सपोर्टर सोशल मीडिया पर आयी हर एक वीडियो को चेक कर रहे थे। ताकि वो उस हमलावरों को पकड़ सके। गन वाले व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चला, लोगों ने उस वीडियो को ai से रिजनरेट करके वापिस से पोस्ट कर दिया, कुछ लोगों ने उसे आदमी की जगह एलियन से रिप्लेस कर दिया, कुछ ने गन को बदल दिया, इससे ये समझ ही नहीं आ रहा था कि असली आदमी कौन है? तभी उन्हें एक वीडियो में एक आदमी दिखा, जो बार - बार पीछे की ओर देख रहा था। उस वीडियो में उस आदमी का फेस भी बिलकुल क्लियर दिखाई दे रहा था।

उन्होंने उस वीडियो को फ्रेम बाई फ्रेम काटा और रिवर्स इमेज सर्च से उस आदमी की असली id तक पहुँच गये। पर उसके बाद सभी हैरान रह गए। दरअसल जिस दिन आरव का एक्सीडेंट हुआ था, उसी दिन से वो आदमी ऑफलाइन था। उन्होंने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन ढूंढ नहीं पाए, इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाने की सोची।

आरव के सपोर्ट्स ने श्रेया से बात की, क्योंकि श्रेया के अलावा वो किसी और पर भरोसा नहीं कर सकते थे। श्रेया को भी पुलिस के पास जाना सही लगा तो वो उसी समय पुलिस के पास पहुँच गयी।

श्रेया - सर, हमें एक आदमी की तलाश है। आप इस वीडियो को देखिए -

ऐसा कहते हुए श्रेया ने एक वीडियो पुलिस वाले के सामने चालू कर दिया। पुलिस अफसर ने वो वीडियो देखा और उसे भी उस आदमी पर शक हुआ। वो आदमी आरव की स्पीच में बार - बार पीछे देखे जा रहा था। जैसे उसे पता था कि कुछ होने वाला है। फिर श्रेया ने उस व्यक्ति की id बताते हुए, कहा -

श्रेया - इस व्यक्ति की आईडी ये रही, और सबसे बड़ी बात ये है कि ये तब से ऑफलाइन है, जब से आरव पर हमला हुआ है। उससे पहले इसकी प्रोफाइल पर पोस्ट देखिये, पिछले दो साल से हर दिन लगातार कम से कम तीन पोस्ट डालता है ये, पर अब तो पूरी तरह ऑफलाइन हो गया है। क्या ये बात आपको अजीब नहीं लगती।

आप अभी भी बिलकुल उतनी ही तेज तर्रार है जैसे आप कॉलेज में थी। उस पुलिस ऑफिसर ने कहा।

श्रेया - एक्सक्यूज़ मी।

अरे आप शायद कुछ गलत समझ रही है, दरसअल मैंने आपको और आरव को पहली बार हैकाथोन में देखा था, 2000 से जायदा स्टूडेंट्स एक लड़के को पीटने जा रहे थे, उधर आरव सभी को रोक रहा था। आप सच निकालने में लगी थी, पर किसी ने नहीं सोचा था कि सच इतना कड़वा होगा।

श्रेया - मैंने आपको पहचाना नहीं।

श्रेया की बात सुनकर पुलिस ऑफिसर बोला - पहचानने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि हम मिले ही नहीं थे, मैं बस उस हैकाथॉन में पार्टिसिपेट करने आया था। मैंने जिंदगी में पहली बार इतनी ख़राब सिचुएशन में भी किसी को इतना दिमाग लगाते देखा था, सच में अगर उस दिन आरव की जगह मैं होता तो हार मान लेता। श्रेया के आँखों के सामने पूरी घटना पल भर में घूम गयी।

आरव कॉलेज में था, और उनके कॉलेज वालों ने पहली बार हैकाथॉन का आयोजन करवाया था। पूरा कॉलेज सज गया था। देश भर के हर कॉलेज से लगभग 2000 से ज्यादा स्टूडेंट्स आये थे। सबकी रुकने की, उनके खाने की और कॉम्पिटिशन की जिम्मेदारी आरव की ही थी। सब कुछ सही चल रहा था। सेमीफइनल आते - आते स्टूडेंट्स की संख्या 2000 से बढ़कर 5000 हो गयी थी क्योंकि हर कोई इस हैकाथॉन को देखने आया था, पूरे देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करने आये थे, ये अपने आप में ही एक रिकॉर्ड था।

अचानक से एक लड़की का बाथरूम में कपडे बदलते हुए एक वीडियो सभी के अकाउंट पर फोरवोर्ड होने लगी, साथ में उसके कनेक्ट मी की id भी शो हो रही थी, ये खबर जैसे ही फैली उस लड़की के कॉलेज वालों ने हंगामा कर दिया। उस लड़की के कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ बाकी के कॉलेज स्टूडेंट्स भी जुड़ गए। और वो एक नतीजे पर पहुंचे कि जो व्यक्ति बाथरूम की सफाई करता है उसी ने वहां कैमरा लगाया होगा। और सभी उस व्यक्ति को पीटने के लिए आतुर हो गए।

हैकाथॉन का मैदान अचानक से महाभारत के रण में बदल गया। एक तरफ हजारों की भीड़ थी और एक तरफ केवल आरव, जो केवल एक ही बात कह रहा था।

आरव - अगर सफाई वाले ने ऐसा किया है तो उसकी जाँच करके उसे पुलिस को सौंप देते हैं, कानून अपने हाथ में लेना अच्छी बात नहीं।

पर इतनी बड़ी भीड़ आरव की सुनने कहा वाली थी। एक छोटा सा शोर शुरू हुआ, जो बड़े हंगामें में बदल गया।

तो क्या आरव सच्चाई का पता लगा पाया ? कैसे हैंडल करी उसने वो सिचुएशन?

कौन था वीडियो बनाने और वायरल करने वाला ?

Continue to next

No reviews available for this chapter.