अनिकेत अपने मकान मालिक की अजीब सी बातों से डर गया था। वो जल्दी-जल्दी सीढ़ियां चढ़कर अपने रूम में पंहुचा और बालकनी में खड़ा होकर काफ़ी देर तक अपने मकान मालिक के राज़ के बारे में सोचता रहा। वो सोच रहा था,

Aniket (thinking) - अंकल की पर्सनालिटी भी आर्मी बैकग्राउंड टाइप लगती है। कहीं अंकल आर्मी वगैरह में ही तो नहीं है? लेकिन आर्मी में होते तो बता देते न? फिर किसी सीक्रेट सर्विस में? हो भी सकता है? तभी तो अंकल महीनों तक घर से गायब रहते है।

But ok, इससे मुझे क्या प्रॉब्लम? जब इतने दिनों तक मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं आई, तो क्या हो प्रॉब्लम हो सकती है।

यही सोचकर वो थोड़ा रिलैक्स हुआ और फिर से कमरे में अंदर आ गया। आज उसका दिल काफ़ी ख़ुश भी था और रिलैक्स भी। जंग की कगार पर पहुँच चुके दोनों देशों के बीच की टेंशन फाइनली ख़त्म हो गयी थी. उसने आप से कहा,

Aniket (to himself) - इसका मतलब पाकिस्तान भी peace ही चाहता है, वरना वो हमारे कमांडर को रिहा नहीं करता, और कोई ऑप्शन भी तो नहीं था न उसके पास? वॉर लड़ने के लिए पैसे भी तो होने चाहिए पॉकेट में। उसको भी अच्छे से पता है कि वॉर तो कुछ ही दिनों में ख़त्म हो जाती है, पर उसका दर्द सदियों तक रहता है। अब दोस्ती का हाथ बढ़ाया हैं, तो हो सकता है हमारा VISA भी अप्रूव कर दे?

वो सोच ही रहा था कि तभी उसको उस मैसेज का याद आया, जो PCL ग्रुप में आया था। उसके तुरंत मैसेंजिंग एप OPEN किया और मैसेज सेंड करने वाली उसी लड़की की DP एक बार फिर से देखने लगा। वो ग्रुप में उस लड़की को हैंडशेक वाली इमोजी सेंड करना चाहता था, लेकिन काफ़ी देर तक सोचने के बाद भी उसकी हिम्मत नहीं हो रही थी। आख़िर में वो अपने आप को रोक नहीं पाया। उसने इमोजी सेंड की और जल्दी से मोबाइल रख दिया।

हैंडशेक की नॉर्मल सी इमोजी सेंड करने के बाद अनिकेत के हाथ, शेक कर रहे थे। शायद उसने कुछ ज़्यादा ही सोच लिया था, तभी फिर से उस ग्रुप में एक नोटिफिकेशन आया, जिसे देख अनिकेत को अपने मैसेज पर रिग्रेट हो रहा था। ख़ैर इसी कन्फ्यूज़न में उसने PCL ग्रुप खोलकर मैसेज चैक किया। ग्रुप में उसी लड़की ने इस बार दिल का रेड इमोजी सेंड किया था। ग्रुप में इमोजी और अनिकेत का दिल दोनों एक साथ धड़क रहे थे। उसकी बॉडी में कई सारी एक्टिविटी एक साथ होने लगी थी। वो ख़ुश भी था और CONFUSED भी। वो उस लड़की को पर्सनल मैसेज करके VISA के बारे में अपडेट लेना भी चाहता था और मैसेज करने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहा था। वो सोच रहा था,

Aniket (thinking) - ग्रुप में इतने लोग है, तू किसी से भी अपडेट ले सकता है, फिर तुझे इसी लड़की को मैसेज क्यों करना है? हो क्या गया है तुझे? जो तू सोच रहा हैं न ऐसा कुछ नहीं हो सकता। वो एक ऐसे मुल्क में रहती है, जहाँ जाना तो दूर की बात, तुझे वहां का VISA मिल जाये, वो ही बहुत बड़ी बात होगी, इसलिए थिंक प्रैक्टिकली। उसने कहीं तेरी कम्प्लेन कर दी, तो फिर तू ये प्रोजेक्ट भूल ही जा।

ये सोचकर अनिकेत ने उससे दूर रहने में ही अपनी ख़ैरियत समझी और टाइम पास करने के लिए मोबाइल में गेम खेलने लगा। कहते हैं न कि इंसान कभी-कभी अपने दिल के हाथों मज़बूर हो जाता है कि फिर वो अपने दिमाग़ की भी सुनता। अनिकेत का आज गेम खेलने में भी मन नहीं लग रहा था। वो बार-बार मैसेंजिंग एप खोलकर उसी लड़की की DP देखकर मुस्कुरा देता और फिर से गेम खेलने लगता। आख़िर में अनिकेत अपने दिल के हाथों हार गया और लड़की को पर्सनल मैसेज टाइप किया,

Aniket (in message) - Hiii, I'm Aniket from india. Our VISAS are not approved yet. Can you give me an update?

उसने टाइप तो कर लिया था, मगर मैसेज सेंड करे या न करे, इसे लेकर वो अभी भी कन्फ्यूज़ था। वो हिम्मत जुटाकर एंटर प्रेस करने लगता, और हिचकिचाकर अपनी ऊँगली फिर से हटा लेता। काफ़ी देर तक वो यही सब करता रहा. आख़िर में उसने गहरी साँस ली। अपनी ऊँगली इंटर बटन पर रखी, दोनों ऑंखें बंद की और इंटर KEY प्रेस कर दी।

उसने जल्दी से ऑंखें खोलकर देखा, मैसेज सेंड भी हो चुका था। घबराकर उसने ऑंखें फिर से बंद कर ली। अनिकेत किसी अनजान लड़की को मैसेज करे और उसका दिल न धड़के, ऐसा हो सकता था क्या? उसकी बढ़ी हुई हार्टबीट, उसकी हालत बयां कर रही थी। उसने जल्दी से मैसेज डिलीट करने के ऑप्शन पर क्लिक किया, लेकिन जल्दबाज़ी में “डिलीट फॉर एवरीवन” की जगह “डिलीट फॉर मी” का ऑप्शन क्लिक कर दिया। गलती का एहसास होने पर अपना सिर पीटने के अलावा अब उसके पास और कोई ऑप्शन नहीं बचा था। उसने लाउडली कहा,

Aniket (loudly) - Ohhhh god, ये क्या कर दिया मैंने?

अपनी ही गलती पर अनिकेत सिर पकड़ कर बैठ गया था. न्यूटन के थर्ड लॉ, “every action has an equal and opposite reaction.” के बारें में सोचकर उसका दिल बैठा जा रहा था. हर गुज़रते पल के साथ उसको एक नया ख़याल आ रहा था और नर्वस होकर वो सोच रहा था,

Aniket (thinking & nervous)  - आख़िर इतनी बड़ी मिस्टेक कैसे हो गयी मुझसे? मैं अब मैसेज डिलीट भी नहीं कर सकता। पर्सनल मैसेज देखकर वो लड़की पता नहीं क्या सोचेगी मेरे बारे में? मैं यही बात ग्रुप में भी तो पूछ सकता था न? अब क्या बोलूंगा उससे? बोल दूंगा कि बॉय मिस्टेक मैसेज सेंड हो गया था आपको। नहीं, नहीं बॉय मिस्टेक पर्सनल मैसेज कैसे सेंड हो सकता है? फिर क्या बोलना चाहिए? जल्दी कुछ सोचना पड़ेगा मुझे। कहीं मैसेज सीन तो नहीं कर लिया उसने? कर भी लिया होगा, तो मुझे कैसे देखेगा? मैं तो मैसेज डिलीट कर चुका हूँ न?

उसने जल्दी से ऑंखें खोलकर देखा, तो लड़की REPLY देने के लिए मैसेज टाइप कर रही थी और इसका मतलब था कि वो मैसेज सीन भी कर चुकी थी। ये देखकर अनिकेत  और ज़्यादा नर्वस हो गया। उसका दिल एक बार फिर अपनी फुल स्पीड से धड़कने लगा था। उसने अपने हाथ की ओर देखा। नर्वसनेस की वजह से उसके दोनों हाथ काँप रहे थे तभी उस लड़की का मैसेज आया, जिसमें लिखा था, “Hii, I do not work in the visa department, please आप Foreign Ministry या फिर Visa Department में कॉन्टेक्ट कीजिये।”

इतना प्रोफेशनल मैसेज देखकर अनिकेत का दिल बैठ गया। इसमें लड़की की कोई गलती नहीं थी. अनिकेत ने उससे कुछ ज़्यादा ही उम्मीद लगा ली थी। वो भी क्या करता? अपने दिल के हाथों मज़बूर था बेचारा। वो ग़ुस्से में बड़बड़ा रहा था,

Aniket (angry) - पता नहीं, पूरी दुनिया की लड़कियां ही इतनी RUDE क्यों होती है? ये बात पोलाइटली भी तो बोली जा सकती थी न? एक बंदा हेल्प माँग रहा हैं, और इनको attitude दिखाना है। कम से कम अपनी कंट्री के गेस्ट से तो अच्छे से बात की जा सकती है न? यही बात अगर तुमने मुझसे पूछी होती, तो मैं तुम्हारे लिए सीधा VISA डिपार्टमेंट के ऑफिस ही चला जाता।  

 मैसेज में लहज़ा नहीं दिखता है, अनिकेत ग़ुस्से में ये बात तक भूल गया था। उसने फिर से एक मैसेज टाइप किया,

 

Aniket (angry) - इतनी रात को मैसेज करने के लिए सॉरी। PCL को अब ज़्यादा टाइम नहीं बचा है, लेकिन हमें अभी तक VISA नहीं मिल पाया है। मैं और मेरी पूरी टीम टेंशन में है, इसलिए आपसे पूछ लिया था। गलती के लिए माफ़ी चाहता हूँ।

अनिकेत ने मैसेज सेंड कर दिया। इस बार उस लड़की ने मैसेज तुरंत सीन करके रिप्लाय दिया, “IT’S OK. न तो हमें बुरा लगा और न ही आपने गुस्ताख़ी की है। बस हम ये बोल रहे थे कि हम PCL में फिजियोथेरेपिस्ट हैं। आपके VISA के बारे में हमें पता नहीं है।”

अनिकेत ने मैसेज पढ़ा। इस बार लड़की का फ्रैंडली बिहेवियर देखकर उसको थोड़ा सुकून मिला, तभी उसने देखा लड़की फिर से मैसेज टाइप कर रही थी। ये देखकर अनिकेत एक बार फिर एक्साइटेड हो गया था। लड़की ने अपने सेकंड मैसेज में लिखा था, “वैसे आप इजाज़त दे, तो हम अपने सीनियर से इस बारे में बात कर सकते हैं। जो भी अपडेट होगा, हम आपको बता देंगे।” मैसेज पढ़कर वो खुश हो गया था। वो यही तो चाहता था। उसने तुरंत मैसेज टाइप किया,

Aniket (excited) - इसमें इज़ाजत देने वाली कौन सी बात है? आपको पूरी इज़ाजत है। Please अपडेट ज़रूर दीजियेगा। Thanks in advance.

“इसमें थैंक्स वाली कोई बात नहीं। आपकी हेल्प करके हमें ख़ुशी मिलेगी।” लड़की ने मैसेज किया, जिसे पढ़कर उसका चेहरा और ज़्यादा खिल गया। उसका एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता ही जा रहा था। वो लड़की से उसका नाम पूछना चाहता था, मगर कुछ सोचकर रुक गया। उसने उस लड़की को बार-बार परेशान करना ठीक नहीं समझा। वो अभी मोबाइल रखने ही वाला था कि तभी उसको उस लड़की की DP दिखने लगी। वो एक्साइटमेंट में चेयर से उठा और DP देखते हुए खुश होकर चिल्लाया,

 

Aniket (excited & loud)  - अनिकेत, अब तो उसने तेरे नंबर भी सेव कर लिए। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है तेरे लिए। बात निकली है, तो फिर दूर-तलक जाएगी …

अनिकेत काफ़ी देर तक जागता रहा। ऐसा भी नहीं था कि वो सोना ही नहीं चाहता था, पर उसकी नींद ही उसकी मुट्ठी में नहीं थी। काफ़ी देर तक वो इधर से उधर करवट बदलता रहा। एक्साइटमेंट में उस लड़की के बारे में ही सोचता रहा. उसने लड़की की DP का स्क्रीनशॉट ले लिया था और बार-बार मोबाइल उठाकर उसी को देख रहा था। यही सब करते-करते रात के 1 बज चुके थे। नींद अभी भी उसकी आँखों से गायब थी। उसको अपनी ही हरकतें बहुत अजीब भी लग रही और उसके दिल में एक अजीब तरह की बेचैनी भी हो रही थी।

 

ठीक वैसी ही बेचैनी, जैसी पहले इश्क़ में अक़्सर लड़कों को होती है। अपने बेचैन दिल को समझाने के लिए वो अपने आप से ही पूछ रहा था,

 

Aniket (himeslf ) - मुझे ये हो क्या गया है? जिस गली में मुझे जाना ही नहीं है, मैं बार-बार उसी गली का रास्ता क्यों पूछ रहा हूँ। जब तुझे अच्छी तरह पता है कि वो लड़की किसी और देश में रहती है और तू किसी और देश में। दोनों के रिलीजन अलग-अलग है, कल्चर में इतना डिफ़रेंस है, दोनों देशों के रिलेशन अच्छे नहीं है, फिर क्यों मैं उसकी ओर इतना खींचा चला जा रहा हूँ? नींद को भी आज ही धोखा देना था।

 

लोगों की नींद इश्क़ होने के बाद गायब होती है, पर मेरी तो पहले ही उड़ चुकी है। मुझे सुबह टाइम पर ऑफिस पहुंचना है। वैसे भी बहुत दिनों से टेंशन की वजह से ज़्यादा कुछ काम किया नहीं है ऑफिस में। मुझे काम पर ध्यान देना पड़ेगा। PCL स्टार्ट होने में अब ज़्यादा टाइम नहीं बचा है।

उस लड़की ने उसके दिल और दिमाग के बीच जंग करा दी थी. उसका दिल कुछ और कह रहा था और दिमाग कुछ और। आख़िर में वो उठकर बैठ गया और उसके फेवरेट नुसरत फ़तेह अली खान के गाने सुनने लगा। उनकी आवाज़ और गाने के लिरिक्स, फरवरी की ठंडी रात में उसको एक अलग ही दुनिया का एहसास दे रहे थे। उसको गानों में खोया हुआ वो बार-बार एक ही बार सोच रहा था,

 

Aniket (thinking)  - नुसरत साहब भी तो पाकिस्तान के थे, लेकिन उनके गाने तो पूरा इंडिया सुनता है। उनके गाने दिल को हिट करते हैं, इसीलिए तो सुनते हैं न इतने लोग और दिल की आवाज़ को कहां कोई सरहद बांध पाती है, फिर में इतना क्यों सोच रहा हूँ। उसको क्या ज़रूरत थी PCL ग्रुप में कमांडर का VIDEO सेंड करने की? अपने लोगों की नाराज़गी की रिस्क लेकर भी उसने VIDEO सेंड किया न? कितनी अच्छी सोच है उसकी।

 

“आपकी हेल्प करके हमें ख़ुशी मिलेगी।” हाय....... कितनी तहज़ीब थी उसके मैसेजेस में। सोच फिर उसके लहज़े में कितनी तहज़ीब होगी न? उसकी आवाज़, सुनने वाले के कानों में काफ़ी देर तक नहीं खनकती होगी क्या? ज़रूर खनकती होगी? बिलकुल नुसरत साहब के आलाप की तरह। हैं न नुसरत साहब आपकी तरह ही आवाज़ होगी न उसकी भी?

उस अनजान चेहरे के बारे में सोचता हुआ वो रात भर जागता रहा था। सुबह जब नींद खुली तो 11 बज रहे थे। टाइम देखकर अनिकेत हड़बड़ाकर उठ कर बैठ गया। उसको 10.30 बजे ऑफिस में होना था। टेंशन में उसने अपना सर पकड़ लिया था।

क्या अनिकेत का पाकिस्तानी लड़की से एक तरफ़ा इश्क़ हो पायेगा मुकम्मल? या फिर फँसने जा रहा था वो एक ख़तरनाक जाल में? ऑफिस पहुँचने पर उसका बॉस ऐसा कौन सा राज़ बताएगा, जिसे सुनकर शॉक्ड रह जायेगा अनिकेत?

जानने के लिए पढ़िए कहानी का अगला भाग।

 

Continue to next

No reviews available for this chapter.