वान्या नदी की तरह थी| वैसे तो शांत रहती है लेकिन जब उफान पर हो तो किसी को भी बहाने की हिम्मत रखती थी। वान्या ने भूमिका और अपने दूसरी फ्रेंड्स को मिला कर एक टीम रेडी कर ली| उसने तय किया कि वो सब लोग निशा के बॉयफ्रेंड के ऑफिस जायेंगे और उस से बदला लेंगे| सब ने अपने साथ एक-एक हॉकी स्टिक ले ली और निशा के बॉयफ्रेंड के ऑफिस पहुँच गईं। वहीं निशा का बॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि वरुण का फ्रेंड पृथ्वी था| वो जानता था कि निशा उसे परेशान करने की कोशिश जरुर करेगी इसलिए उसने वरुण को अपने पास बुला लिया| पृथ्वी वरुण के साथ अपने केबिन में बैठा था| वो परेशान होकर वरुण से बोला, “मुझे तो समझ नहीं आ रहा क्या करूँ? मैंने निशा के साथ कुछ भी गलत नहीं किया| वो जानबूझ कर मुझे तंग कर रही है| उसने मुझे कॉल कर के धमकी दी थी कि वो मुझे बर्बाद कर देगी| मैं उसे अच्छे से जानता हूँ, वो ऑफिस जरूर आएगी|”

वरुण (शांत करते हुए) – तुम टेंशन मत लो पृथ्वी| कुछ नहीं होगा| जो लोग धमकियाँ देते है वो हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते|

वरुण ने पृथ्वी को समझाया। कुछ देर बाद ऑफिस peon  पृथ्वी के केबिन में आया| उसने कहा कि ऑफिस के बाहर कुछ लड़कियां खड़ी हैं और उस से मिलना चाहती है| पृथ्वी समझ गया कि निशा अपनी फ्रेंड्स के साथ आयी होगी| उसने वरुण से कहा कि वो पहले जाकर बात करेगा और अगर बात ज्यादा बिगड़ गयी तो वरुण को बाहर बुला लेगा| वो वरुण को बेवजह झगड़े में डालना नहीं चाहता था| वरुण भी उसकी बात से सहमत था| पृथ्वी केबिन से बाहर आया तो देखा कि 8 से 10 लड़कियां हाथ में हॉकी लेकर खड़ी थी| पृथ्वी उनके हाथ में हॉकी देखकर घबरा गया| वो उन लोगों के पास गया और धीरे से बोला, “जी बोलिए, आप लोगों ने मुझे बुलाया?”

वान्या और उसकी सभी फ्रेंड्स पृथ्वी को गुस्से में देख रही थी| वान्या ने हॉकी हवा में उठाई और दो कदम आगे बढ़ी|

वान्या (गुस्से में) – तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई निशा को चीट करने की? तुम्हारी वजह से उसने सुसाइड एटेम्पट किया है| तुम्हें इसका बहुत बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा| पुलिस तो तुम्हें सज़ा देगी लेकिन उस से पहले मैं तुम्हें तुम्हारी नानी याद दिलाऊंगी|

पृथ्वी वान्या के मुंह से चीटिंग और निशा के सुसाइड के बारे में सुन कर चौंक गया| वो वान्या से कहना चाहता था कि उसने चीटिंग नहीं की है और निशा सुसाइड का नाटक कर रही है लेकिन वान्या ने उसको बोलने का मौका ही नहीं दिया|

वान्या (गुस्से में) – तुम लड़कों को क्या लगता है? हम लड़कियां कोई खिलौना है जो जब मन किया खेल लिया और जब मन उठ गया तब छोड़ दिया? फिर सब लोग लड़कियों की गलतियाँ निकालने लगते है और लड़कों की साइड लेने लगते हैं। आज ऐसा नहीं होगा| आज मैं तुम्हें ऐसा सबक सिखाऊंगी कि आगे से ऐसी गलती करने की सोचोगे भी नहीं|

ऑफिस में मौजूद दूसरे लोग भी बाहर आ गए थे और वान्या और उसकी फ्रेंड्स को देखकर हैरान थे| पृथ्वी कुछ कहता उस से पहले ही वान्या ने जोर से उसके पैर में हॉकी मारी। उसके पीछे-पीछे उसकी फ्रेंड्स भी पृथ्वी को मारने लगी| वहाँ एकदम से हंगामा मच गया| पृथ्वी वरुण को आवाज देने लगा| वरुण भाग कर बाहर आया| पृथ्वी को मार खाता देख वो हैरान हो गया| ऑफिस का कोई भी आदमी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था| वरुण दौड़ कर उसके पास पहुंचा और उसे सभी लड़कियों से दूर ले गया| वरुण उन सभी लड़कियों पर चिल्लाते हुए बोला,

वरुण (चिल्लाते हुए) – रुक जाओ| तुम लोगों की हिम्मत कैसे हो गयी पृथ्वी को मारने की? तुम लोग कानून अपने हाथ में नहीं ले सकतीं।

वरुण और वान्या की नज़रें मिली| दोनों एकदूसरे को देखकर दंग रह गए| वान्या को बहुत बड़ा झटका लगा था कि वरुण उसके पापा को छोड़ कर पृथ्वी के साथ खड़ा था जो उसके लिए एक चीटर है|

वान्या (ऊँची आवाज में) – वरुण तुम यहां क्या कर रहे हो? तुम पापा को अकेले ही छोड़ कर आ गए? तुम इतने लापरवाह कैसे हो सकते हो? मैंने तुम को पापा की देखभाल करने के लिए रखा है, बाहर घूमने के लिए| चुपचाप घर पर जाओ|

वरुण को वान्या का सब के सामने उसको ऑर्डर देना पसंद नहीं आया| उस ने घर से बाहर निकलने का रीज़न बताया और फिर पृथ्वी की साइड लेते हुए बोला,

वरुण – मुझे आप के पापा ने ही बाहर जाने की परमिशन दी थी| वैसे आप सब लोग मेरे फ्रेंड पर इस तरह से हाथ नहीं उठा सकते| वो बेगुनाह है बल्कि इसकी गर्लफ्रेंड ने झूठ बोला है| पृथ्वी ने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट नहीं किया है। उस लड़की ने पृथ्वी के साथ चीटिंग की है|

वान्या – तुम लड़कों का ये सही है| जब पकडे जाते हो तो अपना गुनाह कबूल करने की जगह उल्टा लड़की के करैक्टर पर ऊँगली उठाने लगते है| अब तुम्हारे लिए निशा चीटर है? वैसे तुमसे क्या उम्मीद रख सकते है| जिसका फ्रेंड ही ऐसा है तो उसकी खुद की सोच भी घटिया होगी| मैंने तो तुमको पहले दिन ही घर से निकाल दिया होता लेकिन तुम पापा को पसंद आ गए इसलिए अभी तक रखा हुआ था लेकिन जो पहले नहीं किया वो मैं अब करुँगी| तुम्हें अभी के अभी जॉब से निकालती हूँ|

वान्या की बात सुनकर वरुण के पैरों तले जमीन खिसक गयी| उसे इस जॉब की सख्त जरूरत थी| उसके घर के हालात इतने अच्छे नहीं थे कि वो बिना जॉब के भी घर चला सके| उसे पैसे नहीं मिले तो वो अपनी माँ की देखभाल नहीं कर पाएगा हालाँकि वो वान्या की साइड भी नहीं ले सकता था क्योंकि उसके सामने उसका फ्रेंड था| वरुण को इस वक्त जॉब और फ्रेंड में से किसी एक को चुनना था| उसने शांति से जवाब दिया|

वरुण (शांति से) – देखिये वान्या जी, आप भले ही मुझे जॉब से निकाल दे लेकिन मैं ये बात कभी भी एक्सेप्ट नहीं करूँगा कि पृथ्वी ने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया है| मैं उसे काफी वक्त से जानता हूँ, वो ऐसा कर ही नहीं सकता|

वान्या – बड़े अच्छे से जानती हूँ तुम जैसे लड़कों को| तुम लोगों के खून में ही चीटिंग होती है| मैं ये भी जानती हूँ कि तुम भी अपने फ्रेंड के साथ मिले हुए हो| पृथ्वी, तुम मेरी एक बात गौर से सुन लो - अभी तो हम सब लोग जा रहे हैं लेकिन वापस आयेंगे और इस बार पुलिस को लेकर आयेंगे| तुम्हें तो मैं छोड़ने वाली नहीं हूँ|

वान्या अपनी फ्रेंड्स के साथ वहां से चली गयी| वरुण जॉब से निकाले जाने की वजह से बहुत परेशान था| उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब वो घर चलाने के लिए पैसे कहाँ से लेकर आयेगा? पृथ्वी ने देखा कि वरुण बहुत टेंशन में है| वरुण उसकी हेल्प करने के लिए आया था लेकिन अब वो खुद ही मुसीबत में पड़ गया| पृथ्वी ने उस से माफ़ी मांगते हुए कहा, “सॉरी वरुण, मेरी वजह से तुम प्रॉब्लम में पड़ गए| मुझे नहीं पता था कि तुम जिसके घर पर काम करते हो वो निशा की फ्रेंड है| मैं तुम्हें जॉब पर रख लेता लेकिन हम दोनों की field बहुत अलग है|”

वरुण (उदास होकर) – इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है| जो नसीब में लिखा होता है वो होकर ही रहता है| मैं चलता हूँ| अब मुझे नयी जॉब ढूंढनी पड़ेगी|

वरुण ने उदास होकर कहा और वहां से चला गया| वो घर जाने के बदले बाहर रास्तों पर घूमने लगा| उसमें अपनी माँ को फेस करनी की हिम्मत नहीं थी| उसे जॉब पर लगे अभी दो दिन भी नहीं हुए थे और वान्या ने उसको जॉब से निकाल दिया था| काफी देर तक यहाँ-वहां घूमने के बाद उसे मिस्टर रायजादा का कॉल आया| वरुण के कॉल उठाते ही मिस्टर रायजादा बोलने लगे,

मिस्टर रायजादा – कब आ रहे हो वरुण? वैसे कोई जरुरी काम नहीं है लेकिन मैं तुम्हारे बिना बोर हो रहा हूँ| तुम साथ रहते हो तो मेरा टाइम पास हो जाता है|

वरुण (हिचकिचाते हुए) – सर, वो मैं नहीं आ पाऊँगा| Actually  वान्या जी ने मुझे जॉब से निकाल दिया|

मिस्टर रायजादा वरुण की बात सुनकर चौंक गए| उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वान्या ने वरुण को जॉब से निकाल दिया| उन्होंने वरुण से कहा,

मिस्टर रायजादा – वान्या ऐसे कैसे तुम्हें जॉब से निकाल सकती है? उसने एक बार भी मुझसे बात करना जरूरी नहीं समझा? तुम एक काम करो घर आ जाओ| वान्या से मैं बात करता हूँ|

वरुण खुश हो गया कि मिस्टर रायजादा उसे वापस बुला रहे थे हालांकि उसके मन में डर भी था कि वान्या उसे मिस्टर रायजादा के सामने भी बेइज्जत करेगी| उसके लिए इस वक्त जॉब जरूरी थी  इसलिए वो उनकी बात मानकर उनके घर पहुँच गया| मिस्टर रायजादा ने वरुण से जॉब से निकाले जाने की वजह पूछी| वो बताने जा ही रहा था तभी वान्या भी वहां आ गयी| वरुण को देख कर वो आग बबूला हो गयी| वो वरुण पर चिल्लाने लगी,

वान्या (चिल्लाते हुए) – तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे घर आने की? मैंने तुम्हें मना किया था घर आने के लिए फिर भी तुम मेरी बात को अनसुना कर के आ गए? अभी के अभी मेरे घर से बाहर निकल जाओ|

मिस्टर रायजादा (टोकते हुए) – वान्या ये क्या तरीका है बात करने का? वरुण को मैंने ही घर बुलाया है| वो कहीं नहीं जाएगा| वैसे तुमने उसको जॉब से क्यों निकाला?

वान्या अपने पापा को वरुण की साइड लेते देख हैरान थी| उसने कभी सपने में भी सोचा नहीं था कि उसके पापा उसकी जगह एक केयरटेकर की साइड लेंगे! उसने अपने पापा को वरुण को जॉब से निकालने की वजह बताई|

वान्या – ये लड़का यहाँ पर काम करने के लायक ही नहीं है| इसके फ्रेंड ने मेरी फ्रेंड निशा को चीट किया है और ये महाशय अपने फ्रेंड को सपोर्ट कर रहे थे| मुझे ऐसे लड़के बिलकुल पसंद नहीं हैं जो दूसरों को धोखा दे या धोखा देने वालों को सपोर्ट करें| बहुत छोटी सोच है इसकी और ऐसी छोटी सोच वाले लड़कों से हमेशा दूर रहना चाहिए| पापा, आप हज़ार बार कहेंगे फिर भी मैं आप की बात नहीं सुनूंगी| मैं इस लड़के को यहाँ काम नहीं करने दूंगी|

वरुण को वान्या की बात सुनकर काफी गुस्सा आ रहा था| वो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता| उसने कुछ उल्टा सीधा बोल दिया तो उसे मिस्टर रायजादा का भी सपोर्ट नहीं मिलेगा|

क्या वरुण अपनी जॉब बचा पाएगा? क्या होगा जब निशा का झूठ आएगा वान्या के सामने?


जानने के लिए पढ़िए कहानी का अगला भाग।
   
 

Continue to next

No reviews available for this chapter.